ब्राह्मण
जो ब्रह्म को जानता है, वहीब्राह्मण है । यह एक सर्वमान्य परिभाषा है । मैं इस विषय में यही कहना चाहूँगा कि ब्राह्मण के सभी प्रतीकों से दूर, वेद-विहीन व्यक्ति, जो ब्राह्मण कुल में जन्म ले, अनपढ़ ब्राह्मण कहला सकता है । मैं स्वयं को अनपढ़ ब्राह्मण मानते हुए अपने जीवन के अनुभव पर इस विषय में कुछ निवेदन करना चाहता हँू । मेरा पहला मानना है कि ब्रह्म ज्ञान तो ठीक है, आप क्या खाते हैं, आपका आहार क्या है, यह ज्ञान तो ब्राह्मण को होना ही चाहिए क्योंकि जैसा खाए अन्न वैसा रहे मन । वर्तमान समय में स्वास्थ्य रक्षा के प्रयोजन हेतु जो गोली, दवाई, इंजेक्शन का आप सेवन करते है क्या आपको उसका ज्ञान है, क्या आप जानते है उसमें क्या मिला हुआ है ? आदि-आदि । हमारे वर्तमान समाज में कोई युवा/प्रौढ़ यदि मद्य (शराब) का सेवन कर लेता है तो पूरा समाज उसके ब्राह्मण होने पर उंगली उठाते हैं, जबकि वह तो जानता है कि यह मद्य है एवं मैं इसका सेवन कर रहा हूूॅं । मैं तर्क के माध्यम से मद्यपान का समर्थक बिल्कुल नहंी हूँ, वरन् वस्तुस्थिति स्पष्ट कर रहा हूँ, नि:संदेह दोनों स्थितियों में भाव भिन्नता है । मेरा पूर्ण विश्वास है कि आहार ज्ञान प्राप्त् करने के लिए आयुर्वेद आज भी अपनी पूर्णता के साथ उपलब्ध है । यदि कोई व्यक्ति अपने जीवन काल में रोगी होने पर / विपरीत स्थिति होने पर अपना जीवन बचाने के लिए किन्हीं विशेष परिस्थितियों में किसी अखाद्य पदार्थ का सेवन करता है तो यह स्थिति ब्राह्मणत्व पर दाग नहीं है, बल्कि आपद्धर्म है । हमेशा इन्हीं स्थितियों पर बने रहने पर, इन स्थितियों से उबरने का प्रयास न करना, ब्राह्मणत्व के अवसाद में जाने की स्थिति के समान है । वर्तमान में इसी अवसाद के परिणाम के स्वरूप ब्राह्मणत्व की एक अन्य परिभाषा ब्राह्मण कभी संचय नहीं करता भी धूमिल हो रही है । परिवार को साथ लेकर चलने वाले सामान्य गृहस्थ के मन में संशय बना रहता है कि जीवन में कौन जाने कब कैसी स्थिति हो जाए (आपॅरेशन आदि) । उस विपरीत स्थिति के आ जाने का भय, संचय करवाता ही है । इस स्थिति से वे लोग ही ऊपर उठ सकते हैं जो अपने पैसे को सही तरीके से खाना जानते हैं। ऐसा व्यक्ति शरीर से / मन से निर्भय हो, बैंक की अपेक्षा शरीर में संचय करना सीख जाता है । मैं अपने अनुभव से कह सकता हूँ कि जितना ब्राह्मण स्वस्थ होगा, भारत की संस्कृति भी उतनी ही पुष्ट होगी । आयुर्वेद में स्पष्ट है सर्वमन्येत् परित्यज्यात् , शरीरम् अनुपालयेत् अर्थात सब कुछ छोड़कर सबसे पहले अपने शरीर की ओर ध्यान दो । अन्यथा कभी घी घना,
कभी मुट्ठी चना,
कभी वो भी मना......

3 comments:
this artical is very nice
can you spent some more words on my www.ayu....
“मेरा पहला मानना है कि ब्रह्म ज्ञान तो ठीक है“-जो सबसे महत्वपूर्ण है, उसे तो एक तरफ़ रख दिया और यही भारत की संस्कृति के लिए सबसे घातक साबित हुआ। जो हमारी धरोहर है, जिसके लिए पूरी दुनिया हमारे सामने नतमस्तक होती रही है, उसको छोड़कर हमने पश्चिम की तरह खान-पान इत्यादि को अपना लिया यही स्वधर्म को छोड़कर दूसरे का धर्म अपनाना है। यह तो ऐसा है जैसे अमरीका Science&technology को छोड़कर oil को अपनी जीविका का साधन बना ले।
लेकिन ऐसा, भारत की संस्कृति के लिए समर्पित होकर, करके व्यक्ति खुद का कितना नुक़सान करता रहा है ( पीढ़ी दर पीढ़ी )इसको ध्यान देने की ज़रूरत है। मैंने ब्रह्मज्ञान प्राप्त कर लिया है, और सिर्फ़ तीन साल सारे संसार से अलग होकर लेकिन पारिवारिक जिम्मेदारी निभाते हुए पाया है, आप जैसे साथियों और गुरुओं के आशीर्वाद से। कलियुग में संसार में रहकर संसार से विलग होना ही सबसे बड़ी चुनौती है। बाक़ी आसान है, मैंने ज्ञान मार्ग से पाया। मेरा दोस्त भक्ति मार्ग पर काफ़ी आगे आ चुका है।
आदमी जिसका निर्माण करता है, उसे वह नष्ट भी कर सकता है और पुनर्निर्माण भी कर सकता है। हम मस्जिद बनाने वाले भी हुए, तोड़ने वाले भी हुए और अब फिर ‘वहीं पर’ मंदिर भी बनाने जा रहे हैं। यह तो चलो अच्छा हुआ लेकिन अब हम खुद पर भी ध्यान दे लेंगे तो अच्छा रहेगा। तो जो अनपढ़ ब्राह्मण का निर्माण करके बैठा है, वही उस धारणा को नष्ट भी कर सकता है और ‘वहीं पर’ असली ब्राह्मणत्व को स्थापित करके मोक्ष को भी प्राप्त कर सकते हैं। यह सम्भव है। मेरा ब्लॉग philosia.in मेरे अनुभव को लिपिबद्ध किए हुए हैं।
Post a Comment