ब्राह्मण
जो ब्रह्म को जानता है, वहीब्राह्मण है । यह एक सर्वमान्य परिभाषा है । मैं इस विषय में यही कहना चाहूँगा कि ब्राह्मण के सभी प्रतीकों से दूर, वेद-विहीन व्यक्ति, जो ब्राह्मण कुल में जन्म ले, अनपढ़ ब्राह्मण कहला सकता है । मैं स्वयं को अनपढ़ ब्राह्मण मानते हुए अपने जीवन के अनुभव पर इस विषय में कुछ निवेदन करना चाहता हँू । मेरा पहला मानना है कि ब्रह्म ज्ञान तो ठीक है, आप क्या खाते हैं, आपका आहार क्या है, यह ज्ञान तो ब्राह्मण को होना ही चाहिए क्योंकि जैसा खाए अन्न वैसा रहे मन । वर्तमान समय में स्वास्थ्य रक्षा के प्रयोजन हेतु जो गोली, दवाई, इंजेक्शन का आप सेवन करते है क्या आपको उसका ज्ञान है, क्या आप जानते है उसमें क्या मिला हुआ है ? आदि-आदि । हमारे वर्तमान समाज में कोई युवा/प्रौढ़ यदि मद्य (शराब) का सेवन कर लेता है तो पूरा समाज उसके ब्राह्मण होने पर उंगली उठाते हैं, जबकि वह तो जानता है कि यह मद्य है एवं मैं इसका सेवन कर रहा हूूॅं । मैं तर्क के माध्यम से मद्यपान का समर्थक बिल्कुल नहंी हूँ, वरन् वस्तुस्थिति स्पष्ट कर रहा हूँ, नि:संदेह दोनों स्थितियों में भाव भिन्नता है । मेरा पूर्ण विश्वास है कि आहार ज्ञान प्राप्त् करने के लिए आयुर्वेद आज भी अपनी पूर्णता के साथ उपलब्ध है । यदि कोई व्यक्ति अपने जीवन काल में रोगी होने पर / विपरीत स्थिति होने पर अपना जीवन बचाने के लिए किन्हीं विशेष परिस्थितियों में किसी अखाद्य पदार्थ का सेवन करता है तो यह स्थिति ब्राह्मणत्व पर दाग नहीं है, बल्कि आपद्धर्म है । हमेशा इन्हीं स्थितियों पर बने रहने पर, इन स्थितियों से उबरने का प्रयास न करना, ब्राह्मणत्व के अवसाद में जाने की स्थिति के समान है । वर्तमान में इसी अवसाद के परिणाम के स्वरूप ब्राह्मणत्व की एक अन्य परिभाषा ब्राह्मण कभी संचय नहीं करता भी धूमिल हो रही है । परिवार को साथ लेकर चलने वाले सामान्य गृहस्थ के मन में संशय बना रहता है कि जीवन में कौन जाने कब कैसी स्थिति हो जाए (आपॅरेशन आदि) । उस विपरीत स्थिति के आ जाने का भय, संचय करवाता ही है । इस स्थिति से वे लोग ही ऊपर उठ सकते हैं जो अपने पैसे को सही तरीके से खाना जानते हैं। ऐसा व्यक्ति शरीर से / मन से निर्भय हो, बैंक की अपेक्षा शरीर में संचय करना सीख जाता है । मैं अपने अनुभव से कह सकता हूँ कि जितना ब्राह्मण स्वस्थ होगा, भारत की संस्कृति भी उतनी ही पुष्ट होगी । आयुर्वेद में स्पष्ट है सर्वमन्येत् परित्यज्यात् , शरीरम् अनुपालयेत् अर्थात सब कुछ छोड़कर सबसे पहले अपने शरीर की ओर ध्यान दो । अन्यथा कभी घी घना,
कभी मुट्ठी चना,
कभी वो भी मना......
